Vinesh Phogat Emotional Story: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। अब विनेश अपने ओलंपिक गोल्ड मेडल से एक कदम दूर है। विनेश ने पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन तीन पहलवानों को पटखनी दी थी। सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान को हराकर विनेश ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद विनेश को अपनी मां से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए देखा गया था। इस दौरान विनेश को अपनी मां से वादा करते हुए सुना गया कि गोल्ड लाना है गोल्ड। वहीं विनेश फोगाट का बचपन बहुत ही परेशानियों से भरा रहा है।
विनेश ने सुनाई बचपन की दर्द भरी कहानी
विनेश फोगाट ने एक बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उनकी मां 32 साल की उम्र में ही विधवा हो गई थी। मैं तब 9 साल की थीं जब पिता का देहांत हो गया था। मां को समाज वाले भी बहुत ताने मारते थे कि ये कैसे बच्चों को बड़ा करेगी। मुझे ये सब देखकर काफी दुख होता था, हमारी मां काफी संघर्ष किया है। मां के संघर्ष के बीच हम कब इतने बड़े हो गए पता ही नहीं चला। पिता की मौत से पहले मेरी मां घर से भी बाहर नहीं निकली थी, उनको बाहर की दुनिया का कुछ नहीं पता था।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: 3 वीडियो में देखें विनेश फोगाट के तगड़े दांव, ऐसे फाइनल में पहुंचीं भारत की ‘शेरनी’
मां को था कैंसर
आगे विनेश कहती हैं कि जब मेरी मां कैंसर से पीड़ित थी तो उनको कीमोथेरेपी के लिए रोहतक जाना पड़ता था। उनको तो ये भी नहीं पता था कि कहां बैठना है और कहां उतरना है। उस वक्त मां का किसी ने साथ नहीं दिया था। हमने अपनी मां को ये संघर्ष करते हुए देखा है, जिससे हमें काफी हौंसला मिलता है कि अगर एक अकेली अनपढ़ महिला अकेले दम पर पूरे समाज से लड़कर हमें पहलवान बना सकती हैं तो हम क्यों नहीं ऐसा कर सकते।
गोल्ड से एक कदम दूर विनेश
विनेश फोगाट ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। जिसके बाद आज विनेश फाइनल में गोल्ड जीतने के लिए खेलती हुई दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024 Day 12: विनेश फोगाट ला सकती है गोल्ड, यहां देखें आज के मैचों का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines