Paris Olympics 2024: 3 वीडियो में देखें विनेश फोगाट के तगड़े दांव, ऐसे फाइनल में पहुंचीं भारत की 'शेरनी'

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने तीन मैच जीते थे, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनको देख फैंस की सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारत की धाकड़ महिला पहलवान विनेश फोगाट ने करोड़ों भारतीय फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी। विनेश ने 11वें दिन क्वार्टर फाइनल से लेकर सेमीफाइनल तक जीतकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। विनेश के दांव-पेंच का विपक्षी पहलवानों के पास जवाब नहीं था। जिसके चलते विनेश ने एक ही दिन में अपने तीन मैच जीते। सोशल मीडिया पर कल खेले गए विनेश के मैचों के कुछ शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनको देखकर आपका भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

11वें दिन दिखा विनेश का दबदबा

पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन विनेश फोगाट ने पहले जापान की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान को हराया। उसके बाद विनेश ने यूक्रेन की पहलवान को पटखनी दी, वहीं सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान को हराकर इतिहास रच दिया। विनेश के मैचों के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिनको देखकर फैंस में भी काफी जोश देखने को मिल रहा है।

फैंस कर रहे लगातार पोस्ट

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करके लिखा कि “ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी।

दूसरे यूजर ने पोस्ट करके लिखा किसी ने सच कहा है जो लड़ा है सच के लिए वो निखर के आया है स्वर्ण के जैसे, विनेश फोगाट ने इतिहास बना दिया। ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ