Vinesh Phogat Silver Medal Case: पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में सिल्वर मेडल के लिए अपील डाली थी। जिसपर जल्द ही सीएसए अपना फैसला सुना सकता है। वहीं उससे पहले विश्व कुश्ती संस्था की नियम पुस्तिका में खामियां है उसका फायदा उठाकर भारत फैसले को अपने पक्ष में कर सकता है। जिसके बाद एक उम्मीद जग गई है कि विनेश इस केस को जीतकर सिल्वर मेडल को भी अपने नाम कर सकती हैं।
विश्व कुश्ती संस्था में क्या है खामी?
विश्व कुश्ती संस्था के नियमानुसार रेपेचेज का दावा करने वाला खिलाड़ी फाइनलिस्ट से हार जाता है। पेरिस ओलंपिक में देखा गया कि जापान की यूई सुसाकी को रेपेचेज राउंड में कांस्य पदक के लिए लड़ने का मौका दिया गया, जबकि नियम के अनुसार विनेश तो फाइनलिस्ट थी ही नहीं। क्योंकि भारतीय महिला पहलवान को वजन बढ़ने के चलते फाइनल से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। जिसके बाद सवाल ये उठता है कि किस आधार पर जापान की सुसाकी को रेपेचेज में भाग लेने की अनुमति दी गई? नियम के अनुसार सुसाकी को रेपेचेज में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी। अब ये विश्व कुश्ती संस्था की खामी नजर आ रही है। देखने वाली बात होगी कि क्या भारत को इसका फायदा मिलता है या नहीं?
ये भी पढ़ें:- करोड़ों के कैश प्राइज से सरकारी नौकरी तक, ओलंपिक के मेडल विजेताओं को क्या-क्या मिलेगा?
फाइनल से पहले हो गई थी डिसक्वालीफाई
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने शानदार शुरुआत की थी। पहले दीन तीन पहलवानों को पटखनी देकर विनेश ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में विनेश का मुकाबला यूएसए की पहलवान से होना था। लेकिन फाइनल से पहले सुबह जब विनेश का वजन किया गया था तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला था। जिसके चलते विनेश फाइनल से डिसक्वालीफाई कर दी गई थी।
डिस्कवालीफाई होने के बाद कर दिया था संन्यास का ऐलान
विनेश फोगाट के फाइनल से डिसक्वालीफाई होने पर भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा था, लेकिन दूसरा झटका उनको तब लगा जब विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat ने फैसले से पहले ही छोड़ा पेरिस का ओलंपिक विलेज, सामने आई ताजा तस्वीर
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
8 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines