एयपोर्ट पर लोगों ने विनेश का जोरदार स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। जिसको देखकर विनेश भावुक हो गईं।
वविनेश फोगाट दिल्ली पहुंच चुकी हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है।
पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट थोड़ी देर में दिल्ली एयपोर्ट पर पहुंचने वाली हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विनेश फोगाट का उनके गांव बलाली में भव्य स्वागत होने जा रहा है। सिल्वर मेडल जितना सम्मान देगी प्रदेश सरकार।
विनेश फोगाट का काफिला आज दिल्ली के कई इलाकों से गुजरने वाला है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बादली, धनको, समसपुर, तिकौना पार्क, घसौला, मन्दौली जैसे इलाकों में भी होगा जोरदार स्वागत।
फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट ने अपना वजन घटाने का पूरा प्रयास किया था। जिसको लेकर उनके कोच ने कहा था कि उनकी जान भी जा सकती थी।
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा- “मैंने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की ओर से तदर्थ समिति को बहाल करने का निर्देश दिया है।
स्वदेश वापस पहुंचने से पहले विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने ओलंपिक में भारतीय दल के मुख्य चिकित्साधिकारी दिनशॉ पारदीवाला की जमकर तारीफ की।
सिल्वर मेडल को लेकर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील दाखिल की थी, जिसको सीएएस ने खारिज कर दिया।
पेरिस ओलंपिक 2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद विनेश ने अब संन्यास पर यूटर्न लेने का इशारा किया है।