Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को निराशा का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 50 किग्रा रेसलिंग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दिया गया था। पेरिस ओलंपिक की यादों को पीछे छोड़कर अब विनेश भारत वापस आ गई हैं। भारत वापस आने पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था। दिल्ली एयरपोर्ट से उनके गांव बलाली तक हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया था। विनेश के गांव आने पर उनके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। वो बेहोश भी हो गई थी। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान खराब हुई तबियत
विनेश फोगाट के सम्मान में उनके गांव बलाली में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस दौरान उनके समर्थकों और खाप पंचायत के सदस्यों ने उन्हें गोल्ड मेडल दिया था। लेकिन इस प्रोग्राम के दौरान ही उनकी तबियत खराब हो गई और वो बेहोश हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विनेश के बेहोश होने पर पहलवान बजरंग पूनिया और उनके ताऊ महावीर फोगाट काफी ज्यादा परेशान नजर आते हैं। बजरंग उनके लिए एक अलग से कुर्सी भी लेकर आते हैं और विनेश को पानी भी देते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर nnis Sports ने शेयर किया है।
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
ओलंपिक में दी थी कई बड़े पहलवानों को मात
भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश को कोई भी पदक ना मिला हो, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने जापान की यियू सुसाकी को हराया था। इस मैच से पहले कोई भी पहलवान उन्हें नहीं हरा पाया था। इसके बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराया था।
सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में वजन अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दिया गया था। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील भी की थी। लेकिन उनकी अपील को भी खारिज कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, अब 39 रन का बना कीर्तिमान
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines