Vijay Hazare Trophy List All Top Players: इंडियन प्रीमियर लीग को भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट माना जाता है. अब इसके रोमांच को फेल करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो रही है. VHT में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर फैंस उत्साहित हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े नाम खेल रहे हैं. इसके अलावा भी कई सारे चैंपियन सितारों से ये टूर्नामेंट भरा हुआ है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बवाल मचाने वाले हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे बड़े-बड़े खिलाड़ी
रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में दो-दो मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. सभी की नजर उनपर है. हालांकि, इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल समेत कई बड़े नाम टूर्नामेंट खेल रहे हैं. आइए सभी बड़े प्लेयर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं:
- नीतीश कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
- हार्दिक पांड्या (बड़ौदा)
- जितेश शर्मा (बड़ौदा)
- मोहम्मद शमी (बंगाल)
- ऋषभ पंत (दिल्ली)
- विराट कोहली (दिल्ली)
- इशांत शर्मा (दिल्ली)
- ईशान किशन (झारखंड)
- मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)
- केएल राहुल (कर्नाटक)
- करुण नायर (कर्नाटक)
- ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र)
- शार्दुल ठाकुर (मुंबई)
- रोहित शर्मा (मुंबई)
- शुभमन गिल (पंजाब)
- अभिषेक शर्मा (पंजाब)
- अर्शदीप सिंह (पंजाब)
- साई सुदर्शन (तमिलनाडु)
- ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश)
- रिंकू सिंह (उत्तर प्रदेश)
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को हराने वाले पाकिस्तानी प्लेयर्स पर लाखों की बारिश, घर लौटते ही हो गया ऐलान
कैसा है विजय हजारे ट्रॉफी का शेड्यूल?
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होने वाली है. 8 जनवरी तक ग्रुप स्टेज के मैच चलेंगे. 12 और 13 जनवरी को क्वार्टरफाइनल, वहीं 15 एवं 16 जनवरी को सेमीफाइनल देखने को मिलेगा. इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में होने वाला है. हालांकि, टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में मौजूद खिलाड़ी सिर्फ 8 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि 11 जनवरी 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. बड़े प्लेयर्स इसी वजह से नॉकआउट मुकाबलों का हिस्सा नहीं बनेंगे.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines