Vijay Hazare Trophy Final: सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब-कहां देखें मुकाबला?

Vijay Hazare Trophy Final Saurashtra vs Vidarbha: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खिताबी मुकाबले के लिए उतरेंगी. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और अहम डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 फाइनल

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 फाइनल

Vijay Hazare Trophy Final: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है. सौराष्ट्र ने पंजाब को सेमीफाइनल में हराया था, जबकि विदर्भ ने कर्नाटक को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. यह मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें मुकाबला?

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल रविवार, 18 जनवरी को खेलने वाले हैं. भारतीय समयानुसार मुकाबला 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा. सौराष्ट्र बनाम विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स खेल पर देख सकते हैं. वहीं फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर नजरें

सौराष्ट्र की ओर से विश्वराज सिंह जडेजा ने शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 127 गेंदों में 165 रनों की पारी खेली थी, जिससे सौराष्ट्र ने पंजाब को आसानी के साथ हराया था, वहीं विदर्भ की ओर से सभी की नजरें अमन मोखाडे पर रहने वाली हैं. अमन ने कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 122 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वड

सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (कप्तान) (विकेटकीपर), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, समर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा, अंकुर पनवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, आदित्य जडेजा, हेतविक कोटक, प्रणव करिया, युवराज चूड़ासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, जय गोहिल, अंश गोसाई, हितेन कानबी, प्रशांत राणा.

विज्ञापन

विदर्भ: अथर्व तायडे,अमन मोखाडे, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुते, हर्ष दुबे (कप्तान),दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, पार्थ रेखाडे, शुभम दुबे, अक्षय वाडकर, गणेश भोसले, दीपेश पारवानी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ