Vignesh Puthur: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला राउंड 24 दिसंबर को खेला गया. पहले राउंड में कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेला, जबकि दिल्ली का प्रतिनिधित्व विराट कोहली ने किया. दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी टीम की ओर से शतकीय पारी खेलकर खूब चर्चा में रहे. वहीं दूसरी ओर केरल और त्रिपुरा के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व फिरकी गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर सका था.
विग्नेश पुथुर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
विग्नेश पुथुर ने केरल की ओर से इस मैच में हिस्सा लेते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नहीं, बल्कि फील्डिंग में विश्व रिकॉर्ड बना दिया. विग्नेश पुथुर एक मैच में 6 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड गैर विकेटकीपर के तौर पर बनाया. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी लिस्ट A क्रिकेट में ये कारनामा नहीं कर पाया था. अब तक एक मैच में 21 खिलाड़ियों ने 5 कैच पकड़े थे. लेकिन विग्नेश पुथुर ने सभी को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. गेंदबाजी में फिरकी गेंदबाज ने खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने केवल 6 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए केवल 1 विकेट लिए. लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल कर दिया.
ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने इस क्रिकेटर को बताया एशेज में इंग्लिश टीम का विलेन, कहा- ‘जो रूट जैसा टैलेंट है लेकिन…’
विग्नेश पुथुर ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 5 मैच में 6 विकेट लिए थे. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब विग्नेश पुथुर आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खेमे में नजर आएंगे. राजस्थान ने उन्हें 30 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. अब तक उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 1 विकेट और 9 घरेलू टी-20 मैच में 12 विकेट लिए हैं.
केरल ने जीता मैच
विजय हजारे ट्रॉफी में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए थे. रोहन कुन्नुममल ने केरल की तरफ से 94 रन बनाए, जबकि विष्णु विनोद ने 62 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा 36.5 ओवर में 203 रनों पर सिमट गई और केरल ने 145 रनों से जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: रोहित को लेकर इतना क्रेज! जयपुर के स्टेडियम में भारी भीड़, स्टैंड्स से फैंस ने लगाया ये नारा
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
14 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
25 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
31 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
57 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines