IPL 2025: 'पैसा मायने नहीं रखता...' वेंकटेश अय्यर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

IPL 2025 KKR vs SRH: वेंकटेश अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 60 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं मैच के बाद अय्यर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

venkatesh iyer

venkatesh iyer

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 में बीते दिन केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने 80 रन से शानदार जीत हासिल की। केकेआर की जीत में वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। इस सीजन में वेंकटेश केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी तक 3 मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद अय्यर पर काफी सवाल भी उठ रहे थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर अय्यर ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

विज्ञापन

अय्यर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

मैच के बाद बोलते हुए वेंकटेश अय्यर ने कहा “आईपीएल शुरू होने के बाद, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 20 लाख रुपये में बिके हैं या 20 करोड़ रुपये में। पैसा यह परिभाषित नहीं करता कि आप क्रिकेट कैसे खेलेंगे। मैं एक ऐसा खिलाड़ी हूं जो टीम की सफलता में योगदान देना चाहता हूं। ऐसी मुश्किल परिस्थितियां होंगी जब मेरी टीम को मुझसे कुछ गेंदें खेलने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा “अगर मैं इतने रन न बनाने के बाद भी ऐसा कर सकता हूं, तो मैंने अपनी टीम के लिए काम किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सबसे अधिक भुगतान पाने वाला क्रिकेटर हूं, मुझे हर मैच में रन बनाने होंगे। यह प्रभाव के बारे में है। मैं यह नहीं देखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि कौन सी गेंदबाजी की जा रही है।”

विज्ञापन

29 गेंदों पर खेली 60 रन की पारी

वेंकटेश अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। पैट कमिंस के एक ओवर में वेंकटेश ने 21 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए अय्यर ने 29 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ