---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: जीत के बाद KKR की पोस्ट पर मचा बवाल? ट्रैविस हेड को ऐसे किया ट्रोल

IPL 2025 KKR vs SRH: केकेआर ने 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया। इस मैच में ट्रैविस हेड 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद केकेआर ने हेड को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसपर बवाल मच रहा है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी सीजन-18 की दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही, जिसके चलते पूरी हैदराबाद की टीम 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 120 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं मैच को जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रैविस हेड को लेकर एक पोस्ट शेयर की जिसपर बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है।

KKR ने हेड को किया ट्रोल?

केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम 120 रन पर ढेर हो गई थी। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड इस मैच में 2 गेंद खेलकर महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं मैच जीतने के बाद केकेआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्रैविस हेड को लेकर पोस्ट शेयर की।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- अजिंक्य रहाणे की वजह से यशस्वी ने छोड़ी मुंबई की टीम? मामले पर हो गया बड़ा खुलासा

जिसमें पिछले तीन मैचों में हेड के केकेआर के खिलाफ आंकड़े दिखाए गए। जिसमें 2 बार ट्रैविस हेड केकेआर के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। केकेआर की इस पोस्ट पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

केकेआर को मिली दूसरी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 4 मैच खेल लिए है। जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई ने खरीद लिया KKR का विस्फोटक ओपनर, बीच सीजन आई ये बड़ी खबर

First published on: Apr 04, 2025 11:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola