Varun Aaron Retirement First Class Cricket : टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वरुण आरोन ने 2008 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने 65 मैचों में 168 विकेट हासिल किए थे। रणजी ट्रॉफी 2024 में वरुण आरोन झारखंड की तरफ से खेलते हैं और राजस्थान के खिलाफ उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच होगा। जिसके बाद वह इस टूर्मामेंट को अलविदा कह देंगे। बता दें कि वरुण आरोन को उसकी स्पीड के लिए जाना जाता है। 150 की गति से उसकी घातक गेंदबाजी से बड़े से बड़ा बल्लेबाज खौफ खाया करता है। वरुण आरोन ने भारत के लिए 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था।
स्पीड के लिए मिली थी अलग पहचान
वरुण आरोन को उनकी गति के लिए जाना जाता था। जब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था उस समय वह 150 की गति से गेंदबाजी किया करते थे। हालांकि उन्हें भारत की तरफ से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। मगर जब भी वह गेंदबाजी करने आया करते थे। तब उनसे हर बल्लेबाज खौफ खाया करता था। भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेलने वाले वरुण आरोन को इंजरी की समस्या से जूझना पड़ा था। जिसकी वजह से वह भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास को लेकर वरुण आरोन ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट को लेकर मेरी बॉडी मेरा साथ नहीं दे रही है। जिसकी वजह से मैं इस फॉर्मेट को अलविदा कह रहा हूं।
Varun Aaron Retirement First Class Cricket
धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू
वरुण आरोन ने टेस्ट डेब्यू पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। जिसके बाद से उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 18 विकेट हासिल किए थे। वहीं वरुण को भारत के लिए 9 वनडे खेलने का मौका भी मिला। जिसमें वह 11 विकेट हासिल कर पाए थे। वरुण ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं 2014 में वरुण आरोन ने आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वह कभी भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए।
https://twitter.com/CrictakerMahi/status/1758408005312512104
2022 में खेला था आखिरी आईपीएल मैच
वरुण आरोन ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी मैच खेला था। जिसमें वह सिर्फ 1 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। वहीं वरुण आरोन ने आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 44 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि वरुण आरोन आईपीएल में छह टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने पूरे किए 500 टेस्ट विकेट, अनिल कुंबले से भी निकल गए आगे
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं ना,’ ध्रुव जुरेल के डेब्यू पर फैंस क्यों हुए नाराज!
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का शानदार डेब्यू, टूटा भारतीय दिग्गज का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines