Vaibhav Suryavanshi: हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव ने कमाल दिखाया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था. वैभव की नजरें अब आगामी आईपीएल 2026 पर टिकी हुई हैं. आईपीएल 2026 से पहले वैभव ने एक और धांसू पारी खेल दी है. उन्होंने तूफानी अर्धशतक अपने नाम किया. वैभव ने अपनी आक्रामक पारी से तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2025 में वैभव सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाल मचाया था.
वैभव ने ठोका धांसू अर्धशतक
वैभव डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं. उन्होंने डीवाई पाटिल ब्लू की ओर से हिस्सा लेते हुए भारतीय नौसेना के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया. उन्होंने 19 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 331.58 था. वैभव ने हाल ही में क्रिकेट के लिए अपनी 10वीं की परीक्षा छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था.
वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक अपने नाम किया था. वह आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. वैभव ने अब तक बिहार के लिए 8 फर्स्ट क्लास मैच में 207 रन बनाए हैं. इसके अलावा 8 लिस्ट A मैच में उन्होंने 44.12 की औसत के साथ 353 रन बनाए हैं. इसके अलावा 18 टी-20 मैच में उन्होंने 41.23 की औसत के साथ 701 रन बनाए हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से मचाया धमाल
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025/26 में वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे. उन्होंने 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 169.49 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.
ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, 3 विकेट लेते ही एलीट ग्रुप में मिलेगी जगह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
6 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
7 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
8 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
8 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
8 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
9 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
9 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
9 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines