Vaibhav Suryavanshi, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने में अभी काफी समय बचा है, लेकिन कई टीमों ने अभी से ही आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी अपना ट्रैनिंग कैंप शुरू कर दिया है, जहां 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी समेत कई खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव एक ऐसा जबरदस्त शॉट खेलते हैं कि पानी का पाइप टूट गया.
वैभव सूर्यवंशी ने छक्का मारकर तोड़ दिया पानी का पाइप
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस के दौरान एक ऐसा जोरदार पुल शॉट लगाया कि कि पानी का पाइपलाइन ही फट गया और पानी बहने लगा. मैच हो या प्रैक्टिस सेशन वैभव हर जगह अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करने से नहीं चूकते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि, वैभव पिछले दिनों से अपनी 10वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम ना देने के कारण चर्चा में हैं. वैभव ने एग्जाम छोड़कर क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव के पिता संजीव ने बताया कि वह इस साल क्रिकेट प्रैक्टिस में व्यस्त रहने के कारण बोर्ड की परीक्षा नहीं देंगे. वैभव फिलहाल राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ हैं और IPL 2026 की तैयारियां कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: बीच मैच में हुआ इफ़्तार का वक्त, अफगान क्रिकेटर ने मैदान पर खोला रोज़ा, फिर खेली 95 रन की तूफानी पारी
अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था धमाकेदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वैभव ने पूरे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में कुल 439 रन बनाए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
वैभव के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2025 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और 7 मैचों में 206.56 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 252 रन बनाए थे. वह आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों पर धमाकेदार शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया-ओमान मैच का लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखे? जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines