---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

рд╡реИрднрд╡ рд╕реВрд░реНрдпрд╡рдВрд╢реА рдиреЗ рдПрдХ рдЭрдЯрдХреЗ рдореЗрдВ 4 рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝рд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рдкрдЫрд╛рдбрд╝рд╛, рдпреЗ рдХрд╛рд░рдирд╛рдорд╛ рдХрд░рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рдмрдиреЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдмрд▓реНрд▓реЗрдмрд╛рдЬ

рд╡реИрднрд╡ рд╕реВрд░реНрдпрд╡рдВрд╢реА рдиреЗ рдпреВрде рд╡рдирдбреЗ рдореИрдЪ рдореЗрдВ рдорд╣рдЬ 52 рдЧреЗрдВрдж рдкрд░ рд╢рддрдХ рд▓рдЧрд╛рдХрд░ рдЗрддрд┐рд╣рд╛рд╕ рд░рдЪ рджрд┐рдпрд╛ред рдпреВрде рд╡рдирдбреЗ рдореИрдЪ рдореЗрдВ рдЕрдм рд╕рдмрд╕реЗ рдХрдо рдЙрдореНрд░ рдореЗрдВ рд╢рддрдХ рд▓рдЧрд╛рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╡реИрднрд╡ рдкрд╣рд▓реЗ рдмрд▓реНрд▓реЗрдмрд╛рдЬ рдмрди рдЧрдП рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдПрдХ рд╕рд╛рде 4 рдмрд▓реНрд▓реЗрдмрд╛рдЬреЛрдВ рдХреЛ рдкрдЫрд╛рдбрд╝ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Vaibhav Suryavanshi: भारत की 3 टीमें फिलहाल इंग्लैड के दौरे पर है। जिसमें सीनियर टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड में है और वहीं अंडर-19 टीम इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, हर मैच में उनके बल्ले से रन देखने को मिल रहे हैं। वहीं सीरीज के चौथे मैच में तो वैभव ने तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। चौथे यूथ वनडे मैच में वैभव ने महज 52 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रचा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने यूथ वनडे मैच में 53 गेंदों पर शतक लगाया था।

इन 4 खिलाड़ियों को वैभव ने छोड़ा पीछे

वहीं वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे मैच में शतक लगाने वाले दुनिया और भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में सरफराज खान के नाम था, जिन्होंने साल 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 साल 338 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव ने बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो, पाकिस्तान के बाबर आजम, हसन राजा को पीछे छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

अभी तक ये रिकॉर्ड नजमुल हसन शांतो के नाम था, जिन्होंने 14 साल 241 दिन की उम्र में यूथ वनडे में शतक लगाया था। इसके अलावा बाबर आजम ने 15 साल 48 दिन की उम्र में और हसन राजा ने 15 साल 267 दिन की उम्र में शतक लगाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 100 दिन की उम्र में शतक लगाकर इन सभी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया है।

 

---विज्ञापन---
क्रमांक खिलाड़ी का नाम शतक के समय उम्र
1 वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष 100 दिन
2 नजमुल हसन शान्तो 14 वर्ष 241 दिन
3 बाबर आजम 15 वर्ष 48 दिन
4 बाबर आजम (दूसरा शतक) 15 वर्ष 92 दिन
5 हसन राजा 15 वर्ष 267 दिन

 

भारत ने 55 रन से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 363 रन बनाए थे। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 13 चौके और 10 छक्कों के साथ 143 रनों की पारी खेली थी। वहीं विहान मल्होत्रा ने 121 गेंदों पर 129 रन की पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड अंडर-19 की टीम 45.3 ओवर में 308 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रॉकी फ्लिंटॉफ ने 91 गेंदों पर सबसे ज्यादा 107 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नमन ने 8.3 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन में इतिहास रचने से रोक न दें बारिश, जानें पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 06, 2025 08:00 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola