IND vs ENG: एजबेस्टन में इतिहास रचने से रोक न दें बारिश, जानें पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन हैं। टीम इंडिया एजबेस्टन में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। हालांकि बारिश की भी आज मैच के दौरान संभावना जताई जा रही है।

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज एजबेस्टन में खेला जा रहा है, मैच का आज पांचवां और फाइनल दिन है। टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए आज 7 विकेट चटकाने होंगे, वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन बनाने है। वैसे तो टीम इंडिया की मैच पर पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसके चलते अब भारत एजबेस्टन में इतिहास रचने से महज 7 विकेट दूर है। दूसरी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है, ऐसे में बारिश टीम इंडिया को एजबेस्टन में इतिहास रचने से रोक सकती है।

विज्ञापन

बर्मिंघम में बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बर्मिंघम में आज बारिश होने क 60 फीसदी चांस है, जिसके चलते मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है। मैच इंग्लैंड के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होता है। वहीं मैच शुरू होने से पहले भी बारिश के 49 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि बारिश का मैच पर कितना असर पड़ता है? हालांकि दर्शक चाहेंगे कि आज वे पांचवें दिन रोमांचक खेल का आनंद ले।

विज्ञापन

चौथे दिन इंग्लैंड को लगे 3 झटके

दूसरी पारी में चौथे दिन टीम इंडिया ने 427 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। जिसके इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खो दिए थे। जिसमें जैक क्रॉली (0), बेन डकेट 25 रन और जो रूट 6 रन शामिल रहे। चौथे दिन टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक 15 और ओली पोप 24 रन बनाकर नाबाद है। आज पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलना चाहेगी। फिलहाल इंग्लैंड 536 रन पीछे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ