Vaibhav Suryavanshi Appointed Vice Captain: रणजी ट्रॉफी 2025 का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है. उससे पहले 14 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शानदार करने का बड़ा तोहफा मिला है. हाल ही में सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाल मचाने के बाद इंडिया लौटे हैं. यहां उन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज खेली थी. अब रणजी ट्रॉफी में वैभव बिहार टीम के लिए धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे, इस टूर्नामेंट में अब उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान
रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया और इतना ही नहीं वैभव को बिहार टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. इसके अलावा टीम की कप्तानी सकीबुल गनी करते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें:-IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद क्या अब सेमीफाइनल नहीं खेल पाएगी टीम इंडिया? समझें पूरा गणित
वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 10 पारियों में 100 रन बनाए हैं. जिसमें वैभव ने 18 चौके और 1 छक्का लगाया था. बिहार की टीम रणजी ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच 15 अक्टूबर को खेलेगी. बिहार का पहला मैच अरुणाचल प्रदेश के साथ पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में होगा.
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में वैभव ने मचाया धमाल
इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाया है. दोनों देशों के खिलाफ वैभव ने शतक लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 5 यूथ वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 355 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.02 का रहा था.
रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए बिहार की टीम
पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम और सचिन कुमार.
ये भी पढ़ें:-PAK vs SA: पाकिस्तान में फिर हुआ भारत का ‘गुनगान’, शान मसूद ऐसे बने टीम इंडिया के कप्तान!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
31 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines