Vaibhav Sooryavanshi, India tour of Ireland-England: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मंगलवार, 23 जून को चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह भारतीय टीम की पहली टी20 सीरीज होगी. टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस दौरे में सबकी नजरें वैभव पर टिकी होंगी, जो पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की शुरुआत श्रेयस अय्यर करेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. महज 15 साल की उम्र में वैभव भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने की दहलीज पर खड़े हैं. अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका मिलता है तो वह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया था. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इस चयन के साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में चुने जाने का सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
26 जून से होगी भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज बेलफास्ट में खेली जाएगी. पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे. ऐसे में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अपने डेब्यू के साथ भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख सकते हैं.
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (भारतीय) |
|---|---|---|---|
| 26 जून | पहला टी20 | डबलिन | शाम 6:00 बजे |
| 28 जून | दूसरा टी20 | डबलिन | शाम 6:00 बजे |
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (भारतीय) |
|---|---|---|---|
| 1 जुलाई | पहला टी20 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| 4 जुलाई | दूसरा टी20 | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| 7 जुलाई | तीसरा टी20 | नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| 9 जुलाई | चौथा टी20 | ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| 11 जुलाई | पांचवां टी20 | साउथैम्प्टन | शाम 7:00 बजे |
आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे पर हो सकती है यशस्वी जायसवाल की एंट्री, आखिरी समय में होगा टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines