इंग्लैंड दौरे पर हो सकती है यशस्वी जायसवाल की एंट्री, आखिरी समय में होगा टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव?

Yashasvi Jaiswal in Team India: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज को इंग्लैंड के दौरे पर वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली है लेकिन आखिरी समय में उनकी एंट्री हो सकती है. ऐसा कैसे होगा आइए आपको भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर

AI generated Image

AI generated Image

Yashasvi Jaiswal in Team India: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको मौका मिला था, जिसके आखिरी वनडे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था और टीम को जीत दिलाई थी. वो इस सीरीज में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बने थे. इंग्लैंड दौरे से बाहर होने के बाद भी उनके पास एक बार फिर से टीम में शामिल होने का मौका होगा लेकिन इसके लिए उनको एक बार फिर से किस्मत की जरूरत होगी. आइए आपको भी बताते हैं कैसे…

विज्ञापन

विराट की फिटनेस पर बने हुए हैं सवाल

आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनको अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था. इंग्लैंड के दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी उनको टीम में शामिल किया गया है लेकिन सीरीज में उतरने से पहले उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. अगर वो टेस्ट को सफलतापूर्वक पास कर पाते हैं तो ही इंग्लैंड के दौरे पर वनडे सीरीज खेल पाएंगे. नहीं तो उनकी जगह बीसीसीआई एक बार फिर यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

जायसवाल का शानदार वनडे प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल वैसे तो तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं लेकिन टीम इंडिया में केवल टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह बतौर सलामी बल्लेबाज पक्की है. टी20 टीम का वो हिस्सा नहीं हैं तो वहीं वनडे में उनको कभी कभी ही मौका मिल पाता है. जब भी उनको वनडे में खेलने का मौका मिला है उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. वो टीम के लिए अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं. इसी के साथ उनके नाम 2 कमाल के शतक भी हैं. 

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ