वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के साथ पहला सफर, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए हुए रवाना, देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ रवाना हो चुके हैं. यह 15 साल के वैभव का भारतीय सीनियर टीम के साथ पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा है. इस दौरे पर वैभव को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
Vaibhav Sooryavanshi, India tour of Ireland-England: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मंगलवार, 23 जून को चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह भारतीय टीम की पहली टी20 सीरीज होगी. टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस दौरे में सबकी नजरें वैभव पर टिकी होंगी, जो पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की शुरुआत श्रेयस अय्यर करेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. महज 15 साल की उम्र में वैभव भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने की दहलीज पर खड़े हैं. अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका मिलता है तो वह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया था. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इस चयन के साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में चुने जाने का सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज बेलफास्ट में खेली जाएगी. पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे. ऐसे में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अपने डेब्यू के साथ भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख सकते हैं.

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के साथ पहला सफर, आयरलैंड इंग्लैंड दौरे के लिए हुए रवाना, देखें VIDEO
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.