Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत की इस जीत के हीरो 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, POTM अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया.
फाइनल जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?
मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या फाइनल से पहले खराब फॉर्म को लेकर उन पर दबाव था, तो उन्होंने साफ तौर पर इससे इनकार कर दिया. वैभव ने कहा, “मैंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचा, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो प्लान बनाया था, उसे लागू करना चाहता था. क्या उन पर दबाव था क्योंकि सबकी नजरें उन्हीं पर थीं? कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन प्लान को लागू करने की कोशिश कर रहा था जो काम नहीं कर रहे थे.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस में उस पर काम किया. आज प्लान सही तरीके से लागू किया और नतीजा अपने आप सामने आ गया.”
वनडे क्रिकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा
वहीं, जब वैभव से इस ट्राई सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस दौरे ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है. साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग शायद नहीं जानते कि वह काफी 50 ओवर क्रिकेट खेल चुके हैं.
वैभव ने कहा, “मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा, लेकिन मैं 50 ओवर का क्रिकेट बहुत खेल चुका हूं. लोगों को शायद पता नहीं है. अलग-अलग परिस्थितियां और पिचें थीं, इसलिए बल्लेबाजी का तरीका भी बदलना पड़ा. लेकिन मुझे इन परिस्थितियों में खेलना काफी पसंद आया और यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को दी करारी मात
शतक से सिर्फ 6 रन से चूके वैभव
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के पास शतक पूरा करने का शानदार मौका था, लेकिन वह महज 6 रन से चूक गए. अपनी 94 रन की पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनके अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई और 90 गेंदों में 67 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारत ए ने 50 ओवर में 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 311 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ भारत ए ने ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये बल्लेबाज रहा ट्राई सीरीज का टॉप स्कोरर, तिलक-ऋतुराज भी निकले आगे
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
37 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines