Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर महफिल लूटी है. उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया. वैभव ने 15 साल की उम्र में वो, मुकाम हासिल कर लिया, जो शायद आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया है. अब वैभव के भविष्य पर आर अश्विन ने खुलकर बात की है. वैभव ने अश्विन के टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर वैभव पर बड़ी भविष्यवाणी की है.
आर अश्विन ने क्या कहा?
अश्विन ने वैभव पर बड़ी भविष्यवाणी की और कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. आर अश्विन ने अपने बयान में कहा , “व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. अगर आप खेल की भलाई के बारे में सोच रहे हैं, तो मेरा मानना है कि उन्हें खेलना चाहिए. लेकिन फिर भी, क्या आप अपने बच्चों को वह सिखा सकते हैं जो वे सीखना नहीं चाहते? आप ऐसा नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि खेल का माहौल इन चीजों को प्रभावित कर रहा है, और कभी-कभी, जब खेल आपको बताता है कि क्या करने की आवश्यकता है, तो बेहतर है कि आप उसका पालन करें.” बता दें कि आर अश्विन टेस्ट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने देश के लिए 500 से अधिक विकेट इस प्रारूप में लिए हैं.
ये भी पढ़ें:IPL 2026 फाइनल की रात माइकल क्लार्क के साथ हुआ था कार हादसा
आईपीएल 2026 में वैभव ने मचाया हाहाकार
आईपीएल 2026 में वैभव ने किसी भी विपक्षी टीम को नहीं बख्शा. उन्होंने लगभग सभी टीमों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की. वैभव ने इस सीजन एक शतक भी अपने नाम किया. उन्होंने कुल 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की. उन्होंने इस सीजन रन बनाने के मामले में शुभमन गिल, विराट कोहली समेत कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, ‘क्रिकेट के मक्का’ में छा गए यंग स्टार
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines