वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर आर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 15 साल की उम्र में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. वैभव को लेकर अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

Cricket News (72)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर महफिल लूटी है. उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया. वैभव ने 15 साल की उम्र में वो, मुकाम हासिल कर लिया, जो शायद आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया है. अब वैभव के भविष्य पर आर अश्विन ने खुलकर बात की है. वैभव ने अश्विन के टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर वैभव पर बड़ी भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

आर अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने वैभव पर बड़ी भविष्यवाणी की और कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. आर अश्विन ने अपने बयान में कहा , “व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. अगर आप खेल की भलाई के बारे में सोच रहे हैं, तो मेरा मानना ​​है कि उन्हें खेलना चाहिए. लेकिन फिर भी, क्या आप अपने बच्चों को वह सिखा सकते हैं जो वे सीखना नहीं चाहते? आप ऐसा नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि खेल का माहौल इन चीजों को प्रभावित कर रहा है, और कभी-कभी, जब खेल आपको बताता है कि क्या करने की आवश्यकता है, तो बेहतर है कि आप उसका पालन करें.” बता दें कि आर अश्विन टेस्ट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने देश के लिए 500 से अधिक विकेट इस प्रारूप में लिए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में वैभव ने मचाया हाहाकार

आईपीएल 2026 में वैभव ने किसी भी विपक्षी टीम को नहीं बख्शा. उन्होंने लगभग सभी टीमों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की. वैभव ने इस सीजन एक शतक भी अपने नाम किया. उन्होंने कुल 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की. उन्होंने इस सीजन रन बनाने के मामले में शुभमन गिल, विराट कोहली समेत कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ