Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं.
वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से जमकर गदर काटा था. अब वह आज भारत में अपना टी20I डेब्यू करने वाले हैं. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं वैभव के भारत में टी20 रिकॉर्ड पर.
---विज्ञापन---
वैभव सूर्यवंशी का आज करेंगे भारत में T20I डेब्यू
महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं. वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20I किया था. इसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे और तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार भारत में टी20I मैच खेलते नजर आने वाले हैं.
वैभव को सीरीज के पहले मैच में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है और भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वैभव ने अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.16 की औसत से कुल 193 रन बना बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं.
---विज्ञापन---
वैभव सूर्यवंशी का भारत में शानदार टी20 रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी भले ही भारतीय सरजमीं पर अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो, लेकिन उन्होंने आईपीएल और घरेलू टी20 क्रिकेट में बल्ले से खूब धमाल मचाया हैं. वैभव ने भारत में अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 23 आईपीएल मैच और 7 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले शामिल हैं. वह भारतीय धरती पर कई धमाकेदार पारियां खेल चुके हैं. वैभव ने भारत में अब तक खेले 30 टी20 मैचों में 42.68 की औसत से 1238 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक और तीन शतक भी शामिल हैं.
इसमें दो शतक आईपीएल तो एक शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़े हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211.98 का रहा है और उनके बल्ले से 96 चौके और 112 छक्के निकले हैं. बता दें कि, वैभव अब तक कुल 40 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 216.32 के स्ट्राइक रेट से 1670 रन बनाए हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी को नहीं खरीद पाना सबसे बड़ा अफसोस’, LSG के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. सीरीज के तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. हालांकि, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी टीम में शामिल हैं. ऐसे में भारतीय ओपनिंग जोड़ी को लेकर सवाल बना हुआ है. फिलहाल वैभव शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछली सीरीज में धमाकेदार पारी खेली थी. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय माना जा रहा है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- 6 गेंदों में चाहिए थे 17 रन, गुडाकेश मोती ने 212.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर बारबाडोस को दिलाया प्लेऑफ का टिकट
---विज्ञापन---