IPL 2026 Eliminator, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे क्वालीफायर-2 में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
वहीं, इस मुकाबले में सबकी नजरें एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव ने इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और बड़े-बड़े गेंदबाजों के मन भी खौफ पैदा कर दिया है. ऐसे में इस अहम मैच में भी फैंस को उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. ऐसे में आइए जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा है वैभव का रिकॉर्ड?
SRH के खिलाफ कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है. SRH के खिलाफ वैभव ने अब तक IPL में सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 103 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 51.50 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 271.05 का देखने को मिला है. वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ ये दो मुकाबले इसी सीजन खेले हैं.
हालांकि, पहले मैच में वैभव अपना खाता तक नहीं खोल सके थे और उन्हें प्रभुल्ल हींगे ने आउट किया था. लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर 278.38 के स्ट्राइक रेट से 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 छक्के निकले.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में नहीं खेलने के बाद MS Dhoni छोड़ देंगे CSK का साथ? CEO काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा अपडेट
मुल्लांपुर में कैसा रहा है रिकॉर्ड?
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है. यह मैच मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ लीग स्टेज में हुआ था, जिसमें उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी इस पारी में वैभव ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए थे. वैभव इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक खेले 14 मैचों में 583 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के जड़े हैं.
हालांकि, एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर काफी दवाब रहेगा और ऐसे में वैभव के लिए भी चुनौती आसान नहीं होगी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनके खिलाफ पूरी रणनीति और तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में वैभव को संभलकर खेलना होगा.
ये भी पढ़ें- BCCI जल्द ही रजत पाटीदार की करवाएगी टीम इंडिया में एंट्री! ये 3 ठोस वजह कर रही RCB कप्तान का दावा मजबूत
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines