Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय A टीम श्रीलंका में हो रही ट्राई सीरीज का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. ट्राई सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम फाइनल खेलने के लिए तैयार है. फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले को अपने नाम करने वाली टीम भारत के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी. फाइनल मैच से पहले वैभव का बल्ला गरजा है.
वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नेट में गरजा है. अब तक खेले गए 4 मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी नहीं की. उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किए. वैभव ने पहले मैच में श्रीलंका A के खिलाफ 14 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान A के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली. वहीं, श्रीलंका A के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने 21 और अफगानिस्तान A के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में उनके बल्ले से 38 रन निकले. ऐसे में वैभव अब फाइनल के लिए तैयारी कर रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान वह कई आक्रामक शॉट खेल रहे हैं. उन्होंने कवर ड्राइव के अलावा कई शॉट का मुजायरा पेश किया. फाइनल में वह अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. इस सीरीज के बाद वैभव को भारतीय सीनियर टीम के साथ जुड़ना है. उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए किया गया था.
ये भी पढ़ें: इन 8 भारतीय खिलाड़ियों का ODI वर्ल्ड कप 2027 में चयन लगभग तय!
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की थी और चौके-छक्के से खूब रन बटोरे थे. उन्होंने खेले गए 16 मैच में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे. उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया था. अब वैभव को भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत बदलेंगे अपनी टीम! लखनऊ सुपरजायंट्स नहीं इस फ्रेंचाइजी के लिए मचा सकते हैं धमाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
34 mins agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
49 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
2 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
3 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
4 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
11 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
12 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines