इन 8 भारतीय खिलाड़ियों का ODI वर्ल्ड कप 2027 में चयन लगभग तय! बाकी 3 जगहों पर होगी जंग

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में 8 नाम लगभग पक्के माने जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और अपने अनुभव से भारतीय टीम में दावा ठोका है. लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हैं.

Cricket News - 2026-06-19T162909.591
1 / 6

भारतीय टीम की नजरें अब आगामी वनडे विश्व कप 2027 पर टिकी हुई हैं. इससे पहले साल 2023 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. अब आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में 8 नाम लगभग तय माने जा रहे हैं. Photo Source: X  

विज्ञापन

14 वनडे मैच खेलने वाली है भारतीय टीम

14 वनडे मैच खेलने वाली है भारतीय टीम2 / 6

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप से पहले 14 वनडे मैच खेलेगी. ऐसे में खिलाड़ियों को जाहिर तौर पर परखा जाएगा. फिलहाल भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही है और 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. Photo Source: Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

रोहित-विराट का खेलना तय

रोहित-विराट का खेलना तय3 / 6

भारतीय टीम में शुभमन गिल का खेलना तय है. जाहिर है वह कप्तान हैं और टीम मैनेजमेंट उनपर भरोसा दिखा रही है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी खेलना तय माना जा रहा है. Photo Source: Virat Kohli Instagram

श्रेयस अय्यर ने भी ठोका दावा

श्रेयस अय्यर ने भी ठोका दावा4 / 6

नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर का भी खेलना लगभय तय है. वनडे में उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 243 रन बनाए थे. Photo Source: X  

विज्ञापन

राहुल का दमदार औसत

राहुल का दमदार औसत5 / 6

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल का भी खेलना तय माना जा रहा है. राहुल लगातार भारत के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में शानदार खेल दिखा रहे हैं. वनडे में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल का औसत 63.21 का रहा है. Photo Source: X

हार्दिक-बुमराह पर भी निगाहें

हार्दिक-बुमराह पर भी निगाहें6 / 6

इसके अलावा अगर हार्दिक पांड्या फिट रहे तो वह टीम का हिस्सा जरूर होंगे. हार्दिक ने भारत के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह टीम की बैकबोन के रूप में जाने जाते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का भी खेलना लगभग तय है. जस्सी भारत के लिए सबसे अहम गेंदबाजों में एक हैं. इसके अलावा हर्षित पर भी टीम मैनेजमेंट ने खूब भरोसा जताया है. इसके अलावा 3 नाम ऐसे हैं, जिनमें कड़ी टक्कर होने वाली है. Photo Source: Hardik Pandya Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन