हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी रचेंगे एक और नया इतिहास! खतरे में गेल और रसेल का महारिकॉर्ड

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस मैच में 15 साल के वैभव के निशाने पर क्रिस गेल और आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड होगा, जिसे तोड़कर वह एक नया इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL के इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी इस पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया.

वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में वैभव के सामने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. इस मैच में वैभव क्रिस गेल का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी रचेंगे एक और नया इतिहास!

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव छक्कों की बारिश कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वैभव IPL में अब तक खेले 22 मैचों की 22 पारियों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 932 रन बनाए हैं और इस दौरान वह 89 छक्के लगा चुके हैं. अब वह 11 छक्के लगाते ही IPL में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

विज्ञापन

फिलहाल IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम है. गेल ने यह उपलब्धि सिर्फ 37 पारियों में हासिल की थी. ऐसे में अगर वैभव गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 11 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें- IPL के एक सीजन के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आर्चर के पास है बड़ा मौका

खतरे में आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, वैभव के पास वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. IPL में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है. रसेल ने सिर्फ 657 गेंदों में यह कारनामा किया था. वहीं वैभव सूर्यवंशी अब तक IPL में सिर्फ 402 गेंदों का सामना कर चुके हैं. ऐसे में अगर वह अगले मैच में बड़े शॉट्स की बरसात करते हैं, तो यह रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है.

विज्ञापन

इसके अलावा, वैभव अगर क्वालीफायर-2 मुकाबले में 68 रन बना लेते हैं, तो वह IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे. ऐसा होने पर वह IPL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 21 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में क्या गुजरात टाइटंस जीतेगी खिताब? हार्दिक पांड्या का ‘चैंपियन कनेक्शन’ हुआ वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola