हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, ईशान-अभिषेक के खास क्लब में होंगे शामिल

Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव सिर्फ 31 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे और ईशान-अभिषेक के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी का आज भारत में होगा T20I डेब्यू (PIC Credit - ANI)

IND vs AFG, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाया था.

वहीं, अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. वह सिर्फ 31 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे. इसी के साथ वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पूरे करेंगे साल 2026 में 1000 टी20 रन

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अब तक खेले 22 टी20 मुकाबलों में 44.04 की औसत और 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है. उनके बल्ले से 79 चौके और 86 छक्के भी निकले. अब अगर वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेलने का मौका मिलता है, तो वह सिर्फ 31 रन बनाकर इस साल टी20 क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे.

विज्ञापन

ईशान-अभिषेक के खास क्लब में एंट्री करेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी 2026 में टी20 में 1000 रन पूरे करते ही ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. ईशान और अभिषेक इस साल टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. अब वैभव भी इस साल 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. ईशान ने अब तक 2026 में खेले 38 टी20 मैचों में 1414 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक 38 टी20 मैचों में 1077 रन ठोक चुके हैं.

ये भी पढे़ें- IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा, फेल हुए तो टीम से हो जाएंगे बाहर 

वैभव सूर्यवंशी का टी20I करियर

महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. इसमें वैभव ने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 193 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 14 चौके भी निकले. इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाया. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में कुल 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

विज्ञापन

बता दें कि, वैभव ने अब तक खेले कुल 40 टी20 मैचों में 42.82 की औसत और 216.32 के स्ट्राइक रेट से 1670 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़ा है.

ये भी पढ़ें- 27 चौके और 10 छक्के… तौहीद ह्रदय ने नाबाद 350 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़ा तमीम इकबाल का महारिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola