---विज्ञापन---

27 चौके और 10 छक्के… तौहीद ह्रदय ने नाबाद 350 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़ा तमीम इकबाल का महारिकॉर्ड

Towhid Hridoy: बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदोय ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद 350 रनों की पारी खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. तौहीद अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने तमीम इकबाल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

Towhid Hridoy Creates History: बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदोय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मैराथन पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश ए की ओर से खेलते हुए तौहीद ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोक दिया और नाबाद 350 रनों की पारी खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज तमीम इकबाल का सालों पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

तौहीद ह्रदय ने तोड़ा तमीम इकबाल का महारिकॉर्ड

पोटचेफस्टूम के NWC ओवर में खेले गए इस मुकाबले के चौथे दिन 204 रन से आगे खेलते हुए तौहीद ह्रदोय ने 481 गेंदों पर 350 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के भी लगाए. उनकी इस पारी के बदौलत बांग्लादेश ए ने 8 विकेट पर 676 रनों का विशाल स्कोर बनाक पारी घोषित की. 350 रनों की पारी खेलकर तौहीद ने तमीम इकबाल के फर्स्ट क्लास में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. तमीम ने साल 2020 में नेशनल क्रिकेट लीग के एक मैच में नाबाद 334 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, तौहीद अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले तमीम और रकीबुल हसन ने यह कारनामा कर चुके हैं. तमीम ने 2020 में नाबाद 334 रन बनाए थे, जबकि रकीबुल ने 2007 के नेशनल क्रिकेट लीग में नाबाद 313 रन बनाए थे.

विदेशी धरती पर तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी

इस ऐतिहासिक पारी के साथ तौहीद ह्रदोय ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं. तौहीद अब विदेशी धरती पर फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज भी बन गए हैं. वह साउथ अफ्रीका में फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे विदेशी बल्लेबाज हैं, जो अपने आप एक बड़ी उपलब्धि है.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, तौहीद की 350 रनों की पारी अब साउथ अफ्रीका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है. उन्होंने डैरिन कुलिनन के नाबाद 337 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस मामले में सबसे ऊपर स्टीफन कुक हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की धरती पर फर्स्ट क्लास में 390 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी 2026 में कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, बार-बार हो रहे हैं इंग्रोर

तमीम इकबाल ने तौहीद को दी बधाई

तमीम इकबाल ने तौहीद हृदय को उनके इस रिकॉर्डतोड़ पारी पर बधाई देते हुए कहा, “वे कहते हैं कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं. मैं बहुत खुश हूं कि मेरा रिकॉर्ड टूट गया है. किसी भी स्तर और किसी भी परिस्थिति में 350 रन बनाना बड़ी बात है. अगर ये रन साउथ अफ्रीका में बनाए गए हैं, तो यह निश्चित रूप से असाधारण उपलब्धि है. सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि देश के क्रिकेट की प्रगति का भी प्रतीक है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs AFG T20 सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

First published on: Sep 03, 2026 02:52 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola