IND vs AFG, Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला और उनकी जगह अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को बतौर ओपनर उतारा गया.
संजू ने पहले मैच में तो सिर्फ 10 रन बनाए, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 57 रनों की तूफानी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली. संजू के शानदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव के तीसरे मैच में भी खेलने की संभावना कम दिख रही है. इसी बीच वैभव को प्लेइंग 11 में जगह ना मिलने पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है.
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना मिलने पर पिता संजीव ने क्या कहा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है. वहीं, दूसरे टी20I मैच के बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से उनके बेटे को प्लेइंग 11 में जगह ना मिलने के बारे में पूछा गया. संजीव ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि, “जब जरूरत होगी, वह खेलेगा. बच्चा खेलने के लिए तैयार है.”
वैभव सूर्यवंशी भारत में कर सकते हैं टी20I डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद वैभव को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने बल्ले से खूब धमाल मचाया और तीन मैचों में सबसे ज्यादा 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. अब फैंस उनका भारत में टी20I डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव को भारतीय धरती पर डेब्यू का मौका मिल सकता है.
दूसरे टी20 मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत दिए थे. श्रेयस ने कहा, “हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट के हिसाब से ढल जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस कर लें, इसलिए जो खिलाड़ी अभी बाहर बैठे हैं, उन्हें मौका देने का यह एक अच्छा मौका होगा.” ऐसे में वैभव को भी मौका मिलने की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेश, चीन का टूटा सपना
वैभव सूर्यवंशी का शानदार टी20 करियर
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट काफी शानदार प्रदर्शन किया है. वैभव अब तक कुल 40 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 216.32 के स्ट्राइक रेट से 1670 रन बनाए हैं. टी20 में उनके नाम 4 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं, वैभव ने भारत के लिए अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.16 की औसत से कुल 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने किया संन्यास का ऐलान, BBL समेत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
11 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
40 mins agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
54 mins agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
2 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
2 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines