Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर फेल रहने के बाद अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इस दौरे पर सबकी नजरें एक बार फिर वैभव पर टिकी होंगी, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाना चाहेंगे. वहीं, इस दौरे पर वैभव के पास टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.
वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. वैभव अब तक टी20 में खेले 37 पारियों में कुल 139 छक्के जड़ चुके हैं. फिलहाल टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड UAE के खिलाड़ी मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर इविन लुईस है, जिन्होंने 70 पारियों में यह कारनामा किया था.
इसके बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल मौजूद हैं, जिन्होंने 72 पारियों में 150 छक्के जड़े थे. ऐसे में अगर वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 11 छक्के लगा देते हैं तो वह इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.
टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- मोहम्मद वसीम (UAE) – 66 पारी
- एविन लुईस (WI) – 70 पारी
- क्रिस गेल (WI) – 72 पारी
सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ देंगे पीछे
वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 11 छक्के लगाते ही भारत समेत पूरी दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ देंगे. सूर्या के नाम भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 86 पारियों में यह कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला, अब इस देश में बिखेरेंगे फिरकी का जादू
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला था वैभव का बल्ला
वैभव सूर्ववंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था. वैभव ने सीरीज में 3 मुकाबले खेले, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल रहा. इग्लैंड के खिलाफ उनकी तीन पारियां 14 रन, 13 रन और 15 रन रही. ऐसे में अब वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज अपनी काबिलियत साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. फैंस को भी उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: हरारे में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड? पहली जीत के लिए उतरेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines