IND vs ZIM: हरारे में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड? पहली जीत के लिए उतरेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर

IND vs ZIM: इंग्लैंड दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भिड़ना है. तीनों ही मैच हरारे में खेले जाएगे. ऐसे में इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कैसा है. आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-07-21T164450.667
1 / 6

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचो की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है. भारत को हाल ही में लगातार 3 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम आयरलैंड से टी-20 सीरीज इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज हार चुकी है. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मेन इन ब्लू की अग्निपरीक्षा होने वाली है. ऐसे में हरारे में टीम इंडिया का कैसा रिकॉर्ड है. आइए एक नजर डालते हैं. Photo Source: AI

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए नई चुनौती

टीम इंडिया के लिए नई चुनौती2 / 6

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर वापसी करनी होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाएंगे. ऐसे में इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है. ये काफी अहम होने वाला है. Photo Source: AI

विज्ञापन

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड?

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड?3 / 6

भारतीय टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपना पहला मुकाबला साल 1994 में खेला था. तब से अब तक इस मैदान पर तीनों ही प्रारूप में भारत ने 40 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 29 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच ड्रॉ हुआ है. Photo Source: AI

टी-20 में भी भारत के शानदार आंकड़े

टी-20 में भी भारत के शानदार आंकड़े4 / 6

केवल टी-20 की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 12 मैच खेले हैं. भारत को 9 मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है. Photo Source: AI

विज्ञापन

पहली जीत की तलाश में अय्यर

पहली जीत की तलाश में अय्यर5 / 6

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश है, जब से वह टीम इंडिया के टी-20 कप्तान बने हैं. उन्होंने एक भी मैच नहीं जीता है. अब तक अय्यर ने 7 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 6 मुकाबले हारने पड़े हैं और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. Photo Source: X

भारतीय टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन