हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaibhav Sooryavanshi: कब, कहां और कैसे देखें वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी मुकाबला? जानिए TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आगामी दलीप ट्रॉफी सीजन में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में वैभव ईस्ट जोन की ओर से खेलेंगे और उनका पहला मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है. यहां जानिए आप इस मुकाबले कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
जापान के खिलाफ भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका (PIC Credit -AI)

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Match Live Streaming: भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आने वाले हैं. IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन और महज 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव अब रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. वैभव प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे.

23 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए वैभव को ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. वह ईशान किशन की कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे. तो चलिए जानते हैं आप वैभव सूर्यवंशी के दलीप ट्रॉफी मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कब होगा वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला?

दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले दिन ही ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. यह मुकाबला BCCI के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यह एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला है, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में टीम को वैभव से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 23 अगस्त से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. हर दिन इसी समय मैच शुरू होगा और कुल 90 ओवर का खेल होगा.

कहां देखें दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले लाइव?

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जाएगा. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच को की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 149 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने एक ही मैच में किया अद्भुत कारनामा

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं. इनकी 12 पारियों में 17.25 की औसत से कुल 207 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. फर्स्ट क्लास में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है. बता दें कि, वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में धमाल मचाया था. वैभव ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में कुल 151 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे. वैभव इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में अब सबकी नजरें दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर टिकी है.

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन का स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और अभिजीत सरकार.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा समय की बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola