Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है. वैभव आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूर वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कदम रख चुके हैं. वैभव को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.
हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव का मानना है कि वैभव के भविष्य को लेकर अभी से बड़ी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी आए, जिनमें काफी टैलेंट था, लेकिन वे लंबे समय तक अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और गायब हो गए.
कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
कपिल देव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. क्या उनमें काबिलियत है? हां. लेकिन क्रिकेट में बहुत से ऐसे खिलाड़ी आए, जिनमें बहुत काबिलियत थी, लेकिन फिर वे गायब हो गए. विनोद कांबली को ही देख लीजिए. हम उनके बारे में क्या कहेंगे?”
बता दें कि, विनोद कांबली को भी अपने शुरुआती दौर में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा माना जाता था. हालांकि, वह अपने करियर में निरंतरता कायम नहीं रख सके और शानदार शुरुआत के बाद भी वे अपने करियर को बड़ा नहीं बना सके. कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले.
‘वैभव को अभी 3 साल और दीजिए’
कपिल देव ने कहा कि वैभव को खुद को साबित करने के लिए अभी समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे खिलाड़ी की जीवनशैली और सोच बदलती है, उसी से पता चलता है कि वह आने वाले सालों में कैसा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, “वैभव अभी 15 साल के हैं. उन्हें 3 साल और दीजिए, फिर हम बात करेंगे. जीवनशैली बदलने पर सोच भी बदलती है. तब पता चलेगा कि वैभव आगे कैसा दिखेगा. यह उनके प्रदर्शन से भी अहम रहने वाला है.”
कपिल ने आगे कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी को देखना चाहते हैं जो करीब 15 साल तक भारत के लिए खेले. वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट में अगले बड़े नाम को देखना चाहते हैं.
IPL 2026 में वैभव ने मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे. वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस दौरान वैभव ने 72 छक्के लगाए और एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने IPL 2012 में 59 छक्के लगाए थे.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: रांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? दूसरे T20 से पहले जानें पिच का मिजाज
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते हुए इतिहास रच दिया. वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. वैभव ने भारत के लिए अब तक 8 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.75 की औसत और 186.36 की शानदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं.
वैभव फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. हालांकि, वैभव लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. फैंस को उम्मीद है कि उन्हें रांची में होने वाले दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 8 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
22 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines