Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में लगातार रोमांच बढ़ता जा रहा है। स्थानीय क्रिकेटरों के प्रदर्शन को देखने के लिए फैंस भी स्टेडियम में बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीमें अभी भी संघर्ष कर रहीं हैं। जबकि, महिला वर्ग में नैनीताल की टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
नैनीताल एसजी पाइपर्स ने की फाइनल में एंट्री
नैनीताल एसजी पाइपर्स और पिथौरागढ़ हरिकेंस के बीच पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। दूसरे मैच में नैनीताल एसजी पाइपर्स का सामना मसूरी थंडर्स से हुआ। एकता बिष्ट के नेतृत्व में नैनीताल एसजी पाइपर्स ने मसूरी थंडर्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। नैनीताल को रद्द हुए मैच में 1 अंक और फिर जीत के 2 अंक मिले हैं। टीम ने टोटल 3 अंक के साथ फाइनल में कदम रखा है।
कैसा रहा मैच का नतीजा
मसूरी थंडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 96 रन बनाए थे। मसूरी थंडर्स की ओर से कप्तान मानसी जोशी और विकेटकीपर बल्लेबाज नंदनी कश्यप ने 61 रन की साझेदारी कर टीम की लाज बचाई और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नंदनी कश्यप ने 41 गेंदों पर सर्वाधिक 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल एसजी पाइपर्स ने तीन ओवर शेष रहते हुए ही मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मनीषा प्रधान ने 37 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
अब इन दो टीमों के बीच होगी भिड़ंत
नैनीताल एसजी पाइपर्स के फाइनल में पहुंचने के बाद अब मसूरी थंडर्स और पिथौरागढ़ हरिकेंस के बीच फाइनल का टिकट हासिल करने की होड़ होगी। दोनों टीमों के बीच आज शाम में मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल मैच में नैनीताल एसजी पाइपर्स से खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पहले टेस्ट के बीच दलीप ट्रॉफी में छाया स्टार खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट में हो सकता है
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ICC ले सकती है बांग्लादेश पर एक्शन, पहले ही दिन किया ये काम
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
21 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines