Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का शानदार आगाज हो चुका है. पहला मैच देहरादून वॉरियर्स और यूएसएन को बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. देहरादून वॉरियर्स ने सूजन-2 की शुरुआत जीत के साथ की है. इस मैच में टीम के कप्तान युवराज चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में हालांकि युवराज खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.
देहरादून वॉरियर्स ने बनाए थे 169 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. बल्लेबाजी की शुरुआत में देहरादून वॉरियर्स को धीमी शुरुआत मिली थी, लेकिन बाद में हर्षित और संस्कार ने तेजी से रन बनाए थे, जिसके चलते टीम 169 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई.
देहरादून वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सागर रावत ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हर्षित ने 16 गेंदों पर 28, संस्कार ने 17 गेंदों पर 28 और मयंक ने 10 गेंदों पर नाबाद 17 रनों की पारी खेली थी. वहीं यूएसएन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजन ने 4 ओवर में 18 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा राहुल और अभिषेक ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: सुपर ओवर में मिली हार पर सनथ जयसूर्या का बड़ा बयान, शनाका के नॉटआउट पर कही ये बात
यूएसएन की टीम बना पाई 146 रन
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसएन की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई थी. यूएसएन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वंशज ने 16 गेंदों पर सबसे ज्यादा 38 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा विशाल ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए थे.
वहीं देहरादून वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान युवराज चौधरी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा देवेंद्रा ने 2, शिवम ने 2 और मयंक ने 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: डाइव लगाकर ‘सो गया’ बल्लेबाज, एक गलती से हारा जीता हुआ मैच, श्रीलंका से कैसे हुआ ‘ब्लंडर’?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines