Dasun Shanaka Dive Blunder

Asia Cup 2025: डाइव लगाकर 'सो गया' बल्लेबाज, एक गलती से हारा जीता हुआ मैच, श्रीलंका से कैसे हुआ 'ब्लंडर'?

Dasun Shanaka Blunder: एशिया कप 2025 में कल भारत और श्रीलंका के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका के पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका था. हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका से बड़ा ब्लंडर हो गया. तीन रन लेने थे और वो मात्र 2 रन पूरे करते ही डाइव लगाकर लेट गए. अगर वो डाइव नहीं लगाते और नॉर्मल तरीके से रन लेते, तो शायद तीन रन पूरे कर लेते.

Dasun Shanaka Dive IND vs SL: एशिया कप 2025 में 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मैच हुआ. ये मुकाबला बेहद करीबी रहा और अंतिम ओवर तक गया. हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे और आखिरी बॉल पर तीन रन चाहिए थे. इसी बीच स्ट्राइक पर मौजूद दासुन शनाका से रन दौड़ने में एक बड़ा ब्लंडर हो गया. यही श्रीलंका की बड़ी हार का कारण बना. यहां से चीजें पलट गई और मैच सुपर ओवर में गया, जहां भारत ने जीत दर्ज कर ली. श्रीलंकाई बल्लेबाज एक गलती के कारण जीता हुआ मैच हार गए.

विज्ञापन

डाइव लगाकर ‘सो गया’ बल्लेबाज

आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी और मिड ऑन की तरफ दासुन ने शॉट लगाया. अक्षर पटेल से गलती हो गई और वो गेंद को एक बार में थ्रो नहीं कर पाए. हर्षित राणा से थ्रो लगाने में भी मिस्टेक हो गई. इसी बीच श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पास फायदा उठाने का मौका था. वो आसानी से तीन रन पूरे कर सकते थे लेकिन दासुन ने गलती कर दी. वो डाइव लगाकर मैदान पर सो ही गए. वो खड़े नहीं हुए, जबकि साथी बल्लेबाज आधी पिच तक आ गए थे. दासुन इस बात से संतुष्ट थे कि सुपर ओवर तक मैच चला गया लेकिन अगर वो डाइव लगाने के बजाय क्रीज को टच करते और वापस आते तो शायद तीन रन भी हो जाते. उनकी ये गलती श्रीलंका को भारी पड़ी और सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज कर ली. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ