हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPL 2024: कौन हैं दीक्षांशु नेगी? 253.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, ताबड़तोड़ पारी से भरा रोमांच

Dikshanshu Negi Uttarakhand Premier League 2024: दीक्षांशु नेगी ने अपने प्रदर्शन से हैरान किया है। देहरादून दबंग्स के लिए उन्होंने शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
दीक्षांशु नेगी।

Dikshanshu Negi Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू हो चुका है। सोमवार को लीग के तीसरे मैच में देहरादून दबंग्स का सामना नैनीताल निंजास से हुआ। इस मुकाबले में देहरादून दबंग्स के एक बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ पारी से दर्शकों में रोमांच भरा। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में हुए इस मैच में दीक्षांशु नेगी ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर हैरान किया। उन्होंने 15 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 253.33 के स्ट्राइक रेट से 38 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी और संस्कार रावत के 73 रनों की बदौलत दबंग्स ने 20 ओवर में 196 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आइए जानते हैं कि दीक्षांशु नेगी कौन हैं।

अनुभवी बल्लेबाज हैं दीक्षांशु

दीक्षांशु नेगी की उम्र 33 साल है। हल्द्वानी में जन्मे दीक्षांशु दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 27 सितंबर 2019 को उत्तराखंड के लिए 2019–20 विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी लिस्ट ए डेब्यू किया था। इसी के साथ उन्होंने 8 नवंबर 2019 को उत्तराखंड के लिए 2019-20 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी-20 करियर की शुरुआत की थी। उत्तराखंड में रणजी ट्रॉफी के जरिए उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू 9 दिसंबर 2019 को किया। कुल मिलाकर अब तक उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 897, लिस्ट ए के 29 मैचों में 720 और टी-20 के 28 मैचों में 453 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड में मचा चुके धमाल

हाल ही में उनकी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी। दीक्षांशु नेगी ने हाल ही में इंग्लैंड में ग्रेटर मैंचेस्टर क्रिकेट लीग में भी हिस्सा लिया था। जहां वह रॉयटन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आए। उन्होंने GMCL Premier League 2 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने पहले 4 विकेट झटके, फिर 71 रन की दमदार पारी खेली।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UPL 2024: देहरादून दबंग ने हासिल की सीजन की पहली जीत, संस्कार रावत ने 51 गेंदों पर खेली धमाकेदार पारी

देहरादून दबंग्स की जीत 

देहरादून दबंग्स और नैनीताल निंजास के बीच हुए मुकाबले की बात करें तो दबंग्स ने इस मैच में 37 रन से शानदार जीत दर्ज की। नैनिताल निंजास की टीम 197 रन का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UPL 2024: नीरज-विजय के दम पर पिथौरागढ़ हरिकेन की रोमांचक जीत, हरिद्वार को दी चार विकेट से मात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola