Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अभी तक दो टीमों के 2-2 मैच और दो टीमों का 1-1 मैच हुआ है। जबकि एक टीम का अभी तक कोई मैच नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट में देहरादून वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी, टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक जीत के साथ ही देहरादून वॉरियर्स ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है।
प्वाइंट टेबल में देहरादून वॉरियर्स की लंबी छलांग
टूर्नामेंट में देहरादून वॉरियर्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दूसरे मैच में टीम ने शानदार कमबैक करते हुए जीत हासिल की थी। दूसरे मैच में देहरादून का मुकाबला नैनीताल के साथ हुआ था। इस मैच को देहरादून ने 37 रन से जीत लिया था। इस मैच में देहरादून ने 196 रनों विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में नैनीताल की टीम 159 रन ही बना सकी थी। अब इस एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में देहरादून वॉरियर्स लंबी छलांग लगाई है। देहरादून वॉरियर्स अब प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर आ गई है।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: देहरादून दबंग ने हासिल की सीजन की पहली जीत, संस्कार रावत ने 51 गेंदों पर खेली धमाकेदार पारी
दरअसल यूपीएल 2024 में देहरादून वॉरियर्स ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल देहरादून के 2 अंक हो गए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
पिथौरागढ़ ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक मैच खेला है जिसमें उसको जीत हासिल हुई है। वहीं हरिद्वार की टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 2 अंक के साथ टीम तीसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं दीक्षांशु नेगी? 253.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, ताबड़तोड़ पारी से भरा रोमांच
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
27 mins agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
58 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
10 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
10 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
12 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
12 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines