Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया। इस लीग का पहला मैच हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास और देहरादून दबंग्स के बीच जारी है। मैच में हरिद्वार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की शुरुआत खराब रही, जहां टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अंजानिया सूर्यवंशी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन यहां से कप्तान आदित्य तारे ने टीम की पारी संभाली और सिर्फ 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो
तारे को मिला संस्कार रावत का साथ
शुरुआती दो विकेट 13 रनों पर ही गंवाने के बाद देहरादून की टीम मुसीबत में नजर आ रही थी, लेकिन यहां से संस्कार रावत और सागर रावत ने मिलकर टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। 68 रन तक आते-आते देहरादून की टीम के चार विकेट गिर चुके थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रावत ने सिर्फ 21 गेंदों पर 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान तारे ने हरिद्वार के सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया और 73 रनों की अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के जड़ दिए। इस तरह तारे ने 73 में से 46 रन बाउंड्री की मदद से बटोरे।
गिरीश राउतुरी ने दिखाया गेंद से कमाल
हरिद्वार की ओर से मीडियम पेसर गिरीश राउतुरी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। गिरीश ने जिन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, उनमें अंजानिया सूर्यवंशी, रक्षित रोशी और और अभय नेगी का नाम शामिल है। उनके चार हरिद्वार के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। टीम के लिए स्पर्श जोशी सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 50 रन लुटा दिए।
यह भी पढ़ें: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच Final Match, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines