Aryna Sabalenka Offers Drinks: बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सेबालंका इस समय अमेरिकी ओपन में खेल रही हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल के अपने मैच में चीन की क्वेन झेंग को सीधे सेट में मात दी। सेबालेंका ने आर्थर ऐश स्टेडियम में झेंग के खिलाफ मुकाबला 6-1, 6-2 के अंतर से जीता और शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने जैसे ही इस मैच में जीत दर्ज की, वैसे ही उन्होंने दर्शकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं तो सभी दर्शकों को फ्री में ड्रिंक पिलाएंगी। सेबालंका ऐसा करके निश्चित तौर पर दर्शकों का सपोर्ट चाह रही हैं, जहां उनकी भिड़ंत अमेरिका की ही इमा नवारो से होगी।
पिछले साल अमेरिकी ओपन की उपविजेता रहीं सेबालंका के लिए सेमीफाइनल मैच जीतना भी आसान नहीं रहने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर वो जीत दर्ज करती हैं तो उन्हें 529,000 डॉलर यानी लगभग 4.4 करोड़ रुपए ड्रिंक पर खर्च करने होंगे। बता दें कि सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट के बीच प्राइज मनी का अंतर आठ लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपए) है। अमेरिकी ओपन के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी को 3.51 मिलियन डॉलर (29 करोड़ रुपए) मिलेंगे। उपविजेता को 1.8 मिलियन डॉलर (15 करोड़ रुपए) और सेमीफाइनलिस्ट को एक-एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
ये भी पढ़ें;- वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जमा चुका है ये बल्लेबाज, गेंदबाजों पर जमकर बरपाया कहर
सेबालंका ने जीत के क्या कहा
चीनी खिलाड़ी क्वेन झेंग के खिलाफ जीत के बाद सेबालंका ने कहा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं। यह फेवरेट होने के बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि आप इसके लिए कितनी मेहनत से लड़ने के लिए तैयार हैं। यह मैचों में कठिन क्षणों के बारे में होने वाला है, जब आप अपना सर्वश्रेष्ठ महसूस नहीं करते हैं और आपको इससे गुजरना होगा। मैं अपने आपको काफी खुशनसीब मानती हूं कि वो सभी मुझे फेवरेट मानते हैं। मैं इस खूबसूरत ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगी।’
ये भी पढ़ें;- जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, ICU में है भर्ती
कैसा रहा है सेबालंका का प्रदर्शन
सबालेंका झेंग के खिलाफ मैच में जबरदस्त फॉर्म में थी। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ चार सर्विस गंवाई हैं। उन्हें पिछले साल अमेरिकी ओपन के फाइनल में कोको गॉफ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेबालंका अब तक दो ग्रैंडस्लैंम ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट जीते हैं। वो इस बार यूएस ओपन जीतकर अपनी झोली में एक और ग्रैंड स्लैम खिताब जोड़ना चाहेंगी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines