जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, ICU में है भर्ती

Simranjit Singh Battling For Life: आयरलैंड क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी इन दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। इस खिलाड़ी का भारत से खास नाता है। फिलहाल ये क्रिकेटर आईसीयू में भर्ती है।

cricket

cricket

Simranjit Singh Battling For Life: इन दिनों भारतीय मूल का आयरिश क्रिकेटर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। आयरलैंड का ये क्रिकेटर एक्यूट लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहा है। फिलहाल इस क्रिकेटर का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है और ये खिलाड़ी आईसीयू में भर्ती है। जी हां हम बात कर रहे हैं आयरलैंड के शीर्ष ऑलराउंडर सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमी सिंह की जो फिलहाल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

क्रिकेटर की हेल्थ पर रिश्तेदारों ने दी जानकारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर सिमरनजीत सिंह के ससुर ने बताया कि, जब सिमी 5-6 महीने पहले डबलिन में थे तो उनको एक अजीब तरह का बुखार आया। ये बुखार आता-जाता रहता था। जब उन्होंने आयरलैंड में ही अपनी जांच कराई थी तो बीमारी से जुड़ा ज्यादा कुछ परिणाम निकलकर सामने नहीं आया था। जिसके चलते वहां के डॉक्टरों ने उनकी दवाई भी शुरू नहीं की थी। जिसके बाद इलाज में देरी होने के चलते सिमी की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उनका बेहतर इलाज करवाने के लिए हमने भारत आने का फैसला किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत आने के बाद उनका मोहाली में इलाज शुरू हुआ लेकिन वहां भी उनको कुछ आराम नहीं मिला। मोहाली के एक निजी अस्पताल में बताया गया कि सिमी को टीबी है। लगातार उसकी हालत बिगड़ी चली गई और बाद में सिमी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई।

पंजाब में हुआ था सिमी सिंह का जन्म

सिमरनजीत सिंह का जन्म पंजाब के मोहाली में हुआ था। सिमी सिंह ने पंजाब के लिए अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट खेला है, हालांकि उनको पंजाब के लिए अंडर-19 खेलना का मौका नहीं मिला था। जिसके बाद सिमी ने साल 2005 में होटल मैनेजमेंट करने के लिए आयरलैंड जाने का फैसला किया था। लेकिन उनको क्या पता था कि क्रिकेट उनका वहां भी पीछा नहीं छोड़ने वाला है। साल 2006 में सिमरनजीत सिंह को आयरलैंड के मालाहाइड क्रिकेट क्लब में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ