Uttarakhand Premier League 2025 Points Table: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की आज से शुरुआत हो गई है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन 3 बड़े मुकाबले खेले गए हैं. जहां पर कुछ मजेदार मैच फैंस को देखने को मिले. देहरादून वॉरियर्स की टीम ने पिछली बार की चैंपियन यूएसएन इंडियंस को हराया. जबकि ऋषिकेश फाल्कन्स ने टिहरी टाइटंस को हराया है. दिन के आखिरी मैच में हरिद्वार वसंत एल्मास ने पिथौरागढ़ हरिकेन्स को मात दी. जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हो गया है.
इस नंबर पर नजर आ रही है देहरादून वॉरियर्स की टीम
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और यूएसएन इंडियंस के बीच खेला गया. जहां पर देहरादून की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में इंडियंस टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी. 16 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भी देहरादून पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर है. वहीं यूएसएन इंडियंस 5वें स्थान पर नजर आ रही है.
दिन का दूसरा मुकाबला टिहरी टाइटंस और ऋषिकेश फाल्कन्स के बीच खेला गया. जहां पर टिहरी टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 112 रन ही बना सकी. ऋषिकेश फाल्कन्स की टीम ने 13वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के बाद ऋषिकेश की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. वहीं टिहरी की टीम छठे स्थान पर है.
इस नंबर पर नजर आ रही है देहरादून वॉरियर्स की टीम
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और यूएसएन इंडियंस के बीच खेला गया. जहां पर देहरादून की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में इंडियंस टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी. 16 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भी देहरादून पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर है. वहीं यूएसएन इंडियंस 5वें स्थान पर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स ने जीत के साथ किया सीजन-2 का आगाज, छा गए कप्तान युवराज चौधरी
पहले नंबर पर है हरिद्वार की टीम
तीसरे मुकाबले में हरिद्वार वसंत एल्मास और पिथौरागढ़ हरिकेन्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर पहले बल्लेबाजी करके हरिद्वार की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 252 रन बना डाले. जवाब में पिथौरागढ़ की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी और मुकाबला 80 रनों से हार गई. बड़ी जीत दर्ज करने के कारण हरिद्वार वसंत एल्मास की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर नजर आ रही है. वहीं शर्मनाक हार के कारण पिथौरागढ़ की टीम सबसे नीचे 7वें नंबर पर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए पहले ही मैच में चमके ये 5 सितारे, गेंद-बल्ले से गदर मचाकर टीम को दिलाई जीत
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines