UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए पहले ही मैच में चमके ये 5 सितारे, गेंद-बल्ले से गदर मचाकर टीम को दिलाई जीत

Players Helped Dehradun Warriors Win: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में देहरादून वॉरियर्स के लिए शुरुआत धमाकेदार रही. उन्होंने पिछले साल के चैंपियंस USN इंडियंस को हरा दिया. इस मैच में देहरादून की टीम के कुछ प्लेयर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और कुछ ने गेंद से अपना जादू बिखेरा. उनके दम पर ही 16 रन से वॉरियर्स ने यूएसएन को हरा दिया.

Dehradun Warriors Top 5 Performers

देहरादून के लिए चमके ये 5 खिलाड़ी

Top Performers Dehradun Warriors: उत्तराखंड प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. देहरादून वॉरियर्स और यूएसएन इंडियंस के बीच मैच हुआ. देहरादून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए. जवाब में यूएसएन 20 ओवरों में 146 रन ही बना पाई. ये मुकाबला धमाकेदार रहा और देहरादून ने 16 रन से जीत अपने नाम कर ली. वॉरियर्स ने पिछले साल के चैंपियंस को करारी हार थमाई. कुछ खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से गदर मचाया और टीम को विजयी बना दिया. आइए हम देहरादून वॉरियर्स के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

1. युवराज चौधरी

युवराज चौधरी देहरादून वॉरियर्स के सबसे बड़े सितारे हैं और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा रहे हैं. UPL 2025 में उनकी शुरुआत बल्ले से कुछ खास नहीं रही लेकिन उन्होंने गेंद से कमाल किया. युवराज तीन रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जब वो गेंदबाजी करने आए, तो यूएसन के बल्लेबाज उनके आगे टिक नहीं पाए. उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट झटके.

विज्ञापन

2. मयंक मिश्रा

मयंक मिश्रा ने देहरादून के लिए गेंद और बल्ले, दोनों से योगदान दिया. जब देहरादून अंतिम ओवरों में संघर्ष कर रहा था, उस समय 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मयंक मिश्रा ने 170 के स्ट्राइक रेट से 3 चौके लगाते हुए 17 रन बना दिए. बाद में उन्होंने यूएसएन के सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा का अहम विकेट झटक लिया.

विज्ञापन

3. सागर रावत

सागर रावत ने देहरादून वॉरियर्स के लिए बल्ले से कमाल किया. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चार छक्के जड़ दिए. सागर ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर टीम 162 रन के लक्ष्य तक पहुंच गई. सागर को लेकर काफी हाइप थी और वो उम्मीदों पर खरे उतरे.

4. शिवम गुप्ता

देहरादून वॉरियर्स को 163 के लक्ष्य को डिफेंड करना था. शिवम गुप्ता पर गेंदबाजी अटैक में काफी बड़ा दारोमदार था और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे यूएसएन इंडियंस के सचिन भाटी और अशर खान का विकेट झटका.

विज्ञापन

5. देवेंद्र बोरा

देवेंद्र बोरा ने शिवम गुप्ता की तरह ही गेंदबाजी के दम पर देहरादून की जीत की राह आसान की. उन्होंने आखिरी ओवर में प्रतीक पांडे और वंशराज चौहान का विकेट झटका. बोरा मैच के अंतिम पलों में अच्छी फॉर्म में नजर आए और इसी का फायदा UPL के अगले मैचों में वॉरियर्स को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ