Dehradun Warriors Players Watch Out For: UPL 2025 में आज देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार हीरोज के बीच मैच होने वाला है. ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. देहरादून वॉरियर्स ने धमाकेदार तरीके से उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत की. उन्होंने पिछले साल के चैंपियंस यूएसएन इंडियंस को हरा दिया और पहला ही मैच में जीत दर्ज कर ली. अभी वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और अगर उन्हें टॉप पर जाना है, तो आज हरिद्वार के हीरोज को पराजित करना होगा. इस चीज में तीन धुरंधर खिलाड़ी देहरादून वॉरियर्स की मदद कर सकते हैं.
1. संस्कार रावत
संस्कार रावत काफी अच्छी फॉर्म में है और देहरादून वॉरियर्स के लिए उनकी शुरुआत UPL 2025 में बढ़िया रही. उन्होंने यूएसएन इंडियंस के खिलाफ 17 गेंदों में 28 रन बनाए थे. उन्होंने 2 चौके-3 छक्के जड़े थे और 164.71 के तगड़े स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. अच्छी शुरुआत के बावजूद वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए. संस्कार अब हरिद्वार हीरोज के खिलाफ कमाल कर सकते हैं. अगर कोई विकेट जल्दी गिरता है, तो तीसरे नंबर पर संस्कार आकर पारी को संभाल सकते हैं और खूब सारे रन बनाकर देहरादून की जीत की राह आसान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए पहले ही मैच में चमके ये 5 सितारे, गेंद-बल्ले से गदर मचाकर टीम को दिलाई जीत
2. युवराज चौधरी
UPL 2025 के पहले ही मैच में युवराज चौधरी ने कमाल किया. वो ओपनिंग करने आए और 3 रन पर आउट हो गए. हालांकि, गेंदबाजी से उन्होंने अपना योगदान दिया. उन्होंने 4 ओवर डाले और 20 रन देकर 2 विकेट झटके. चौधरी गेंद और बल्ले, दोनों से तबाही मचा सकते हैं. अब हरिद्वार हीरोज के खिलाफ युवराज टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं और चौकों-छक्कों की बारिश कर सकते हैं. इसके बाद वो देहरादून के लिए गेंद से गदर मचा सकते हैं.
3. सागर रावत
सागर रावत ने UPL 2025 के अपने पहले मैच 38 रन की शानदार पारी खेली. इसी के दम पर यूएसएन इंडियंस के खिलाफ देहरादून वॉरियर्स सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचने में सफल हुए. सागर रावत अच्छे टच में नजर आए और कुल 4 छक्के जड़ दिए. अब हरिद्वार वॉरियर्स के खिलाफ भी सागर अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं. वो लोअर ऑर्डर में खेलते हुए देहरादून के लिए अंतिम ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण रन बटोर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: टेबल टॉपर बनने पर देहरादून वॉरियर्स की नजरें, जानें कितने बजे होगा हरिद्वार हीरोज से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
50 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines