UP T20 League 2024: यूपी टी20 क्रिकेट लीग की फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय हो गई हैं। पहले क्वालीफायर-1 में दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था। अब समीर रिजवी की टीम कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्स का दिल तोड़कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। समीर रिजवी की टीम ने महज 1 छक्के की बदौलत फाइनल मैच का टिकट हासिल किया है।
1-1 ओवर का खेला गया मैच
लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच बृहस्पतिवार को क्वालीफायर-2 का मैच खेला जाना था। खराब मौसम के कारण इकाना स्टेडियम में ये मैच 20-20 ओवर का नहीं खेला जा सका। देर रात दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्स को एकतरफा हरा दिया।
आसानी से मिली टीम को जीत
सुपर ओवर में कानपुर सुपरस्टार्स की टीम का दबदबा दिखाई दिया। टीम के गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ फाल्कन्स को 7 रन पर ही रोक दिया। इसके बाद कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिजवी ने ओवर की तीसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ के फील्डर के ऊपर से छक्का मारकर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया।
सुपर ओवर नहीं होता तो लखनऊ को मिलता फायदा
दूसरे क्वालीफायर में बारिश देर रात तक होती रही, जिससे एक बार लगने लगा था कि टॉस तक नहीं हो पाएगा और ग्रुप स्टेज में कानपुर सुपरस्टार्स से ऊपर रहने वाली लखनऊ फाल्कन्स को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। लेकिन रात के करीब 11.35 बजे टॉस हो गया और दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर मैच कराया गया। जिसमें लखनऊ फाल्कन्स के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें: Video: SRH की रिटेंशन लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह, ताबड़तोड़ बल्लेबाज शामिल
कल खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
यूपी टी20 लीग 2024 का खिताबी मुकाबला कल शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स में कोई टीम इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनेगी।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे Hardik Pandya? दिए बड़े संकेत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines