Sunrisers Hyderabad

Video: SRH की रिटेंशन लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह, ताबड़तोड़ बल्लेबाज शामिल

IPL 2025 Mega Auction: सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि सन राइजर्स अपनी रिटेंशन लिस्ट में दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है।

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए इस बार मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी खबर सामने आई थी। कहा जा रहा है कि वह किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं। अब आईपीएल 2024 में तूफानी प्रदर्शन कर हैरान करने वाली सन राइजर्स हैदराबाद को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भविष्यवाणी पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने की है। चोपड़ा का मानना है कि सन राइजर्स हैदराबाद ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा को रिटेन करेगी। चोपड़ा ने कहा कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ताबड़तोड़ छक्के मारते हैं। बता दें कि मौजूदा नियम के तहत कोई भी टीम ज्यादा से ज्यादा 2 विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ