UP T20 League 2024: रिंकू सिंह का ब्लॉकबस्टर शो, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

UP T20 League 2024 Rinku Singh: रिंकू सिंह यूपी टी-20 लीग में बड़ा धमाका करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Rinku Singh UP T20 League 2024

Rinku Singh

UP T20 League 2024 Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह न सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी और कप्तानी में भी कमाल करते नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह का ब्लॉकबस्टर शो गुरुवार को यूपी टी-20 लीग के मुकाबले में देखने को मिला। मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने पहले बल्लेबाजी में धमाका किया। रिंकू ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के ठोक 182.86 के स्ट्राइक रेट से 64 रन कूट डाले। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर बोर्ड पर 163 रन लगा पाई।

विज्ञापन

गेंदबाजी में किया कमाल

इसके बाद रिंकू ने गेंदबाजी में कमाल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ रिंकू ने गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए 3 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। रिंकू के अलावा विजय कुमार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। विशाल चौधरी, यश गर्ग और जीशान अंसारी को एक-एक विकेट मिला। मेरठ मेवरिक्स की शानदार गेंदबाजी के आगे नोएडा सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। इस तरह मेरठ ने ये मुकाबला 11 रन से जीत लिया।

विज्ञापन

काव्य तेवतिया की शानदार पारी 

हालांकि नोएडा सुपर किंग्स के बल्लेबाज काव्य तेवतिया ने 45 गेंदों मं 2 चौके-4 छक्के ठोक 65 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन 17वें ओवर में वे रिंकू सिंह का शिकार बन गए। इस तरह वह टीम को जीत नहीं दिला सके। कप्तान नितीश राणा 21 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने लगाई जीत की हैट्रिक 

रिंकू सिंह को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उनकी कप्तानी में टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 6 अंक और +2.267 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ