हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP T20 League 2024: कप्तानी में छा गए रिंकू सिंह, 8 में से जीते 7 मैच, क्या IPL में बनेंगे कैप्टन?

UP T20 League 2024 Rinku Singh Captaincy: रिंकू सिंह की टीम मेरठ मेवरिक्स यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम ने अब तक 8 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं।

विज्ञापन
Rinku Singh

UP T20 League 2024 Rinku Singh Captaincy: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह कप्तानी में भौकाल मचाते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में रिंकू की टीम मेरठ मेवरिक्स एक के बाद एक मैचों में जीत हासिल कर रही है। शुक्रवार को टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन जड़े। इसके जवाब में नोएडा सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। मेरठ ने 18 रन से इस मैच में जीत दर्ज की।

स्वास्तिक चिकारा ने खेली शानदार पारी

मेरठ की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में 8 चौके-3 छक्के ठोक 66 रन जड़े, तो वहीं रितुराज शर्मा ने 29 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के जड़कर नाबाद 45 रन बनाए। हालांकि कप्तान रिंकू सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। नलिन मिश्रा ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की टीम की ओर से ओपनर राहुल राजपाल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का जड़कर 53 रन बनाए। काव्य तेवतिया ने 25 गेंदों में 33 रन जड़े। प्रशांत वीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 5 छक्के ठोक 43 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद नोएडा की टीम बिखर गई। आखिरकार वो ये मुकाबला 18 रन से हार गई।

रिंकू सिंह की कप्तानी का जलवा 

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ की टीम ने 8 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है। टीम पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट और +2.185 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। कहना गलत नहीं होगा कि रिंकू सिंह बल्लेबाजी, गेंदबाजी के बाद कप्तानी में भी छा गए हैं और उनकी टीम टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 12 गेंद 39 रन, फिर आया रिंकू सिंह का तूफान; भुवनेश्वर की टीम को मिली जीत

क्या आईपीएल में बनेंगे कप्तान?

रिंकू के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें आईपीएल में भी बड़ी भूमिका मिल सकती है। कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह भी आने वाले समय में आईपीएल में किसी टीम के कप्तान बन सकते हैं। फैंस भी कुछ ऐसी ही डिमांड करने लगे हैं। देखना होगा कि रिंकू को बड़े मंच पर ये भूमिका मिल पाती है या नहीं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: UP T20 League में कांटेदार हुई प्लेऑफ की जंग, 4 टीमों में छिड़ी लड़ाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola