UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग में बुरी तरह से फ्लॉप हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में हो सकता है अनसोल्ड

Nitish Rana: यूपी टी20 लीग में अभी तक कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, कुछ अनुभवी खिलाड़ी अभी तक इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इसी लिस्ट में एक नाम है नीतीश राणा का।

ind vs - 2024-09-04T231521.303

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग में इस बार टीम इंडिया और आईपीएल के कई सितारे हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम है नीतीश राणा का। वो इस सीजन में नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि नीतीश राणा इस बार शानदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन अभी तक नीतीश राणा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। वो 6 मैच खेलने के बाद भी एक अर्धशतक नहीं बना सके।

विज्ञापन

सीजन में रहे बुरी तरह से फ्लॉप

अगर इस सीजन में नीतीश राणा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 14.33 की औसत से सिर्फ 86 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 21 रन रहा। अगर उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो बहुत कम है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.69 का रहा। वो इस समय खराब फॉर्म से भी जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं खेल पाए थे पूरा आईपीएल

इस बार आईपीएल 2024 में भी नीतीश राणा को बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला था। उन्हें शुरुआती मैच में ही चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें 10 मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ा था। इस बार आईपीएल में उन्हें सिर्फ दो ही मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 42 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर 33 रन था। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 123.53 था।

विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में हो सकते हैं अनसोल्ड

इस साल के अंत में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में नीतीश राणा के पास ऑक्शन से पहले खुद को साबित करने का मौका था। लेकिन वो अभी तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इस बात की भी उम्मीद कम है कि KKR उन्हें नीलामी से पहले रिटेन करेगी। ऐसे में नीतीश राणा ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ